रायपुर थानां पुलिस की नशा के सौदागरों के खिलाफ इस सप्ताह में चौथी कार्यवाही कार से पकड़ा 138 किलोग्राम डोडा पोस्त
पाली
जिले की रायपुर पुलिस ने इस सप्ताह डोडा पोस्ट के सौदागरों के खिलाफ लगातार चौथी कार्रवाई करते हुए कार से 138 किलो डोडा पोस्ट बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर झाला की चौकी के निकट नाकाबंदी के दौरान प्रोबेसनर आरपीएस प्रतिक मील, रायपुर थानाधिकारी मनोज राणा की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई ।
ब्यावर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार ने नाकाबंदी तोड़ बर की तरफ निकले पुलिस ने पीछा किया तो कार चालक उसमें दो तस्कर थे कार को लॉक जंगल में भाग गए ।
पुलिस ने कार में रखे 138 किलो डोडा बरामद कर जप्त किया।
गौरतलब है कि रायपुर थाना पुलिस ने इस सप्ताह में नशे के सौदागरों के खिलाफ चौथी बड़ी कार्रवाई की है।
5 दिन पूर्व ही रायपुर थानाधिकारी मनोज राणा के नेतृत्व में 30 लाख की कीमत शराब से भरा ट्रक पकड़ा था
इसके बाद पुलिस ने एक शराब की बड़ी खेप बरामद की थी रायपुर पुलिस को गुरुवार को 40 लाख की कीमत से 757 किलोग्राम डोडा एंबुलेंस से बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया था।
जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटकी के आदेशानुसार थाना प्रभारी मनोज राणा की सतर्कता से लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा और पुलिस को सफलता मिल रही ।
पुलिस अज्ञात डोडा तस्कर की तलाश में जुटी है।
टीम news27rajasthan


0 टिप्पणियाँ