कोरोना जागरूकता अभियान " नो मास्क नो एन्ट्री " के तहत पुलिस ने रैली निकाली
सोजतरोड पाली
पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी व डाॅ तेजपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला पाली के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान " नो मास्क नो एन्ट्री " के तहत सोजत वृताधिकारी डाॅ हेमंत कुमार व थाना प्रभारी सिमा जाखड़ के नेतृत्व मे सी एल जी मीटिंग आयोजित हुई जिसमें पुलिस मित्र के साथ सोजत रोङ मे रैली निकालकर आमजन से समझाइश की जाकर जरूरतमंद लोगो को मास्क वितरित किए गए तथा सोजत रोङ के मुख्य जगहो एवं थाना के मुख्य द्वार पर "नो मास्क::नो एन्ट्री " के होडिंग लगाकर आमजन को जागरूक किया गया ।
रिपोर्टर -रमेश दायमा




0 टिप्पणियाँ