मारवाड़ जंक्शन थाने में आयोजित हुई सीएलजी विशेष बैठक
मारवाड़ जंक्शन पाली
जिले के मारवाड जंक्शन उपखंड के सिटी थाना परिसर पर मंगलवार को थानाधिकारी गिरधर सिंह के अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ बैठक में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए व्यवस्थाओं को बनाने में प्रशासन की मदद करने और त्योहार की दृष्टि से सभी समुदाय से आपस में सौहार्द और शांति बनाए रखने का आह्वान थानाधिकारी द्वारा किया गया। इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में प्रशासन की मदद करने का आह्वान थानाधिकारी द्वारा किया गया बैठक में मारवाड उपखंड मुख्यालय की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए सीएलजी सदस्यों ने थानाधिकारी से मांग की । इस मौके पर सभी सीएलजी सदस्य, साईं सेवा संस्थान के पदाधिकारी आसपास के ग्रामों के ग्रामीण और पुलिस स्टाफ मौजूद थे ।
रिपोर्टर- सुरेश पँवार



0 टिप्पणियाँ