खिंवाड़ा में सीएलजी बैठक आयोजित
पाली
खिंवाड़ा कस्बे में गुरुवार को सीएलजी की बैठक थानाधिकारी मनमंथ आढा की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
बैठक में दीपावली के धार्मिक त्यौहार पर आतिशबाजी नही करने व पटाखे नही बेचने का निर्णय लिया गया बैठक में थानाधिकारी मनमंथ ने कहा कि जनता के सहयोग से अपराधों पर काबू पाया जा सकता है ।
बैठक में सरपंच श्रीपाल वैष्णव गजनीपुरा सरपंच कानाराम चौधरी व्यापार संघ कार्यवाहक अध्यक्ष तेजाराम चौधरी समाजसेवी नरपतसिंह उदावत , मोतीलाल शर्मा बालाजी मेला कमेटी अध्यक्ष जसवंत सिंह उदावत एडवोकेट निर्मल आचार्य रोकड़ शर्मा चिमनाराम जाट पिंटू सांखला नारायण लाल डायलाना कला नारायण पंवार चम्पालाल जाट श्रवण कुमार मानाराम घेनड़ी सहित कई सदस्य मौजूद थे ।
रिपोर्ट-रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ