सड़क दुर्घटना में एकलौता पुत्र को खोया
अब परिजनों ने वितरित किये निशुल्क हेलमेट ताकि ओर कोई जान न जाए
पुलिस की उपस्थिति में बाटे हेलमेट
पाली
जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के गुडा मोकम सिंह गांव के दो युवक की सड़क दुर्घटना में बीते महीने मौत हो गई थी मृतक दोनों युवक परिवार में इकलौता पुत्र थे ।दुर्घटना के दौरान दोनों ने हेलमेट नही पहन रखा था वरना शायद आज वो हमारे बीच जिंदा होते परिवार के सदस्यों में श्रदांजलि स्वरूप ओर कोई परिवार का चिराग न बुझे इसके चलते उनके परिजनों ने हेलमेट बाटकर अन्य सड़क हादसे में कोई जान न जाए इस हेतु सराहनीय पहल करते हुए मृतक युवकों के परिजनों ने 101 हेलमेट वितरित किए इस दौरान मृतको के परिजन भैराराम रमेश कुमार, पारसमल,सोहनलाल, जेठाराम देवड़ा परिवार द्वारा आज थाना अधिकारी सुरेश सारण के नेतृत्व में निशुल्क हेलमेट राहगीर जो दुपहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट वालो को वितरित किए।
सोजत वृताधिकारी डॉ हेमन्त कुमार के निर्देश पर एक विशेष समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस जाब्ता टीम की मौजूदगी में मृतक के परिजनों एवं थाना अधिकारी सुरेश सारण की अध्यक्षता में 101 दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सिरियारी थाना अधिकारी सुरेश सारण ने वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने ,जीवन अनमोल का संदेश दिया । इस समारोह में इसी गांव के किशोर और किशन नामक दो युवकों के सड़क हादसे में मृत्यु हो जाने पर इनके परिजनों ने दुपहिया वाहन वालों को हेलमेट प्रदान कर हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में एक सुंदर सीख दी।
रिपोर्ट-रमेश दायमा



0 टिप्पणियाँ