ट्रॉली व केम्पर चोर मोसेरे भाइयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाली
जिले के तखतगढ़ पुलिस ने 12 दिन पूर्व तखतगढ़ कस्बे के खारचियावास मोहल्ले से एक ट्रैक्टर ट्रोली चोरी के मामले में दो मौसेरे भाइयों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रोली व चोरी कर ले जा रही कैंपर को भी बरामद किया है। दोनों भाइयों ने एक पखवाड़े के भीतर जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के चांदराई व चरली से से भी दो अन्य ट्रोलियां चुराना कबूला है।
तखतगढ़ थाना प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 20 दिसबंर की रात को तखतगढ़ कस्बे के खारचियावास मोहल्ले से केसाराम पुत्र थानाराम घांची के नोहरे के बाहर एक ट्रोली अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तखतगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक शेषाराम, हैड कांस्टेबल रविन्द्रकुमार व कांस्टेबल अशोककुमार पटेल की टीम ने तखतगढ़ व आहोर में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक कैंपर के पीछे रात सवा एक बजे नेहरू रोड से चौराहे होकर आहोर की तरफ जाती दिखी। पुलिस ने जोधपुर जिले के लूणी थाना क्षेत्र के कालिझाली निवासी भवानीसिंह पुत्र पेपसिंह राजपूत व उसके मौसेरे भाई बाड़मेर जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र के मजल निवासी मीठूसिंह पुत्र भगवतसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर चोरी हुई ट्रोली बरामद की है। जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के चांदराई से 18 दिसम्बर व चरली में 19 दिसम्बर को भी दो अन्य ट्रोलियां चुराना कबूला।
लॉकडाउन मेंअपराध की राह
दोनों मौसेरे भाई गोआ में परचुनी की दुकान चलाते थे। लॉकडाउन के बाद अपने निवास आ गए। बीते दिनों मीठूसिंह के परिवार में एक शोक सभा में अपने रिश्तेदार आए थे। ऐसे में रिश्तेदारों की कैंपर को मांगकर तीनों ट्रोलियां चुराकर ले गए।
रिपोर्टर-रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ