बढ़ते चोरी के मामलों को लेकर जोजावर चौकी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
खिंवाड़ा पाली
सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर कस्बे में मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए sp के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी सुरेश सारण को सोपा । ज्ञापन में आए दिन बढ़ रही चोरी की घटनाओ एव चोरियों का राजफाश नही होनर की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है ज्ञापन में जोजावर पुलिस चौकी का स्टाप बढ़ाने व स्टाप बदलने की भी पुलिस अधीक्षक से मांग की गई । मंगलवार को ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोजावर चौकी पर धरना प्रदर्शन करने लगे जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश सारण मय जाप्ता चौकी पहुंचे एव ग्रामीणों से समझाइस कर पुलिस गश्त बढ़ाने एव पूर्व में हुई चोरियो का जल्द राजफाश का भरोसा दिलाया ।
रिपोर्टर-रमेश दायमा




0 टिप्पणियाँ