मारवाड़ी समाज ने तमिलनाडु में छेड़ा पर्युषण पर्व पर मांस की दुकानें बंद रखने का अभियान
प्रकाश जैन के नेतृत्व में सीएम से की मुलाकात -
खिंवाड़ा पाली
तमिलनाडु में रहने वाले मारवाड़ी जैन समाज ने आगामी दिनों में पर्युषण पर्व मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के लिए सरकार पर दबाव बनना शुरू कर दिया है।जैन समाज के इस अभियान में मारवाड़ के ही छत्तीस कौम का भी सहयोग मिल रहा है।शुक्रवार को तमिलनाडु के प्रमुख औघोगिक शहर ईरोड़ में मुख्यमंत्री पलनीसामी के आगमन पर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश जैन सादड़ी की अगुवाई में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबीयो ने मिलकर उनको ज्ञापन सौपा।
मुख्यमंत्री ने इन लोगो की भावनाओ को गौर से सुनने के बाद शीघ्र ही उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मारवाड़ी समाज हमेसा धार्मिक ओर समाजसेवा के कामो में आगे रहता है।कोरोनाकाल में समाज की तरफ से किये गए कार्यो को भी उन्होंने जमकर प्रंशसा की।श्री कुथुनाथजी जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व पर मांस की दुकानों को 9 दिन तक बंद रखवाने के लिए सरकार के समक्ष पिछले दो महीनों से अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत तमिलनाडु के सभी जैन संघो की तरफ ज्ञापन देने के अलावा विधायक और सांसदों से मिलकर भी उनका सहयोग लिया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत करने के साथ ही समाज की तरफ से उक्त मांग को रखा गया। इस पर उन्होंने शीघ्र ही निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।सीएम ने यह भी कहा कि वे मारवाड़ी समाज की सुरक्षा तथा उनकी तरफ से स्थापित किए गए उद्योगों को लगातार बढ़ावा देने के प्रति भी वचनबद्ध है।सरकार की उद्योग नीति का फायदा लेने के लिए भी आग्रह किया गया।इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रमेश बाफना,ललित सांड(मीना ग्रुप)तेरापंथ के अध्यक्ष हीरालाल चोपड़ा,समाजसेवी विनोद करबावाला,संदीप पारख,पंकज शर्मा,रमेश सेठिया संदुलाल मेहता भी मोजूद रहे।
रिपोर्टर-रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ