अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस की कार्रवाई में मिली सफलता साढ़े चार लाख की शराब पकड़ी
142 कार्टून अंग्रेजी शराब सहित पिकअप वाहन जब्त ।
पाली
जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के निर्देश जेतारण वृताधिकारी सुरेश कुमार के सुपरविजन में रायपुर थाना पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
रायपुर थाना अधिकारी मनोज राणा मय जाब्ता द्वारा रायपुर थाना क्षेत्र के बिराटिया कला गांव में मुख्य सड़क मार्ग पर एक पिक अप वाहन से 142 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई ।
पुलिस के अनुसार उक्त दोनों वाहनों की टक्कर में की सूचना पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दोनों वाहनों के चालक फरार हो चुके थे । एक पिकअप में चारे के नीचे रखे कार्टूनो में अंग्रेजी शराब भरी थी जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया ।
पुलिस द्वारा फरार चालकों की तलाश की जा रही।
नशे के सौदागरों के खिलाफ जिले में रायपुर थाना अधिकारी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही और लगातार इस में कामयाबी भी मिल रही है।
पुलिस द्वारा बरामद 142 कार्टून शराब की कीमत बाजार में 4 लाख 50 हजार बताई गई।


0 टिप्पणियाँ