पाली,
16 फरवरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाली में सुजुकी मोटर हंसलपुर गुजरात द्वारा विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के लिए 25 फरवरी को प्रातः 10 बजे से शिविर आयोजित होगा।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्लेसमेन्ट प्रभारी रतनाराम पटेल ने बताया कि संस्थान में सुजुकी मोटर हंसलपुर, गुजरात द्वारा 25 फरवरी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक फिटर, टर्नर, विद्युतकार, मैकेनिकल डीजल, मोटर मैकेनिक, मशीनिष्ठ, टूल एण्ड डाईमेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आॅपरेटर, सीईओ ओटोमोबाईल, टेªक्टर मैकेनिक, पेन्टर जनरल एंव वैल्डर के वर्ष 2016 से 2020 तक पास आउट एंव प्रशिक्षणार्थ, प्रशिक्षणार्थियो के करीब 400 पदो के लिए साक्षात्कार शिविर आयोजित किया जायेगा। विभिन्न पदों के लिए 19400 रुपये वेतन रहेगा। इस दौरान अपने साथ आईटीआई के ओरिजनल मूल अंक तालिका, प्रमाण पत्र एवं फोटोप्रतियां तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो व आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा ।
News27rajasthan

0 टिप्पणियाँ