22लाख के जेवरात चोरी मामले का राजफाश एक गिरफ्तार
पाली
पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के आदेश पर चोरी व नकबजनी की वारदात खुलासा एव धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह व co श्रवण दास के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी भंवर लाल ने रामपुरा में हुई चोरी का राजफाश करते हुए सदर थाना प्रभारी भंवरलाल पटेल ने बताया कि रामपुरा गांव में 22 लाख रुपए के जेवरात चाेरी का 24 घंटे में ही किया राजफाश। पुलिस ने जाेजावर गांव के आराेपी अनिल वैष्णव काे गिरफ्तार किया जाे पाली में किराणा की दुकान चलाता है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के रामपुरा गांव में दिन दहाड़े चाेर एक मकान से करीब 22 लाख रुपए कीमत के 45 ताैला साेना व चांदी के जेवरात पार कर ले गए। यह गहने परिवार की बहू-बेटियाें के है, जाे शादी के सिलसिले में गांव आई थी सुरक्षा की दृष्टि से जेवरात उतार कर घर के बक्से में रख दिए थे। परिवार का मुखिया मवेश चराने जंगल में गया, जबकि उसकी पत्नी खेत में मजदूरी पर गई थी। बाकी लाेग बाहर थे, जबकि मकान सूना था। पुलिस ने इस चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामदगी एव अनुसंधान कर जांच में जुटी है ।
रिपोर्टर-रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ