पाली दयालपुरा ब्लाइंड मर्डर हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश
मृतक के बेटे और बहू ने जहर देकर की थी हत्या
आरोपियों ने साक्ष्य नष्ट करने के लिए शव को जलाया था
पाली
बाइट -कालूराम रावत पुलिस अधीक्षक पाली
जिले के निकट सदर थाना क्षेत्र दयालपुरा गांव में बहुचर्चित मांगीलाल बंजारा हत्याकांड की पुलिस ने आज पर्दाफाश किया।पाली एसपी कालूराम रावत ने प्रेस वार्ता के जरिए इस हत्याकांड का पूरा पर्दाफाश किया।
पाली एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दयालपुरा निवासी मांगीलाल बंजारा हत्याकांड में मुख्य आरोपी उसका पुत्र ओमाराम एवं पुत्रवधू सन्तोष ही निकले।
दोनों ने अपने पिता मांगीलाल बंजारा को पहले खाने में जहर दिया उसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसको जला दिया।
पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आज न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
वहीं आरोपियों ने गहन पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया गौरतलब रहे कि 17 फरवरी की रात पाली जिला सदर थाना के निकट दयालपुरा गांव में एक अध जली हुई लाश उक्त मांगीलाल बंजारा की मिली थी तब से पुलिस सात अलग-अलग टीमें बनाकर इस हत्याकांड का पर्दाफाश और खुलासे में लगी हुई थी ।
ग्रामीण सीओ सरवण दास सदर थाना टीम एवं अलग-अलग टीमों द्वारा साइबर पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की मदद से गहन अनुसंधान और खोजबीन ,साक्ष्य और प्रयास करने पर इस हत्याकांड का खुलासा किया।
गौरतलब रहे कि उक्त मृतक मांगीलाल बंजारा के पास एक मृत अवस्था में कुत्ता भी मिला था जिसका भी पोस्टमार्टम कराकर दफनाया गया था।
पाली एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार 17 फरवरी से इस हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रयास कर रही थी और सारे साक्ष्यों को एकत्र किया गया टीमों ने कठोर अनुसंधान कर इस हत्याकांड का आज खुलासा किया।
मृतक के बेटे बहू ने ही की पिता की हत्या ।
मृतक द्वारा ओमा राम के सामने अपनी पत्नी को अपशब्द गाली गलौच करने से क्षुब्ध हो कर हत्या करना कबूला। बार बार पिता उसकी पत्नी को गाली गलोच करने से उन्होंने हत्या की साजिश रची।
इस हत्याकांड के खुलासे के लिए ग्रामीण सीओ सरवन दास ,थाना अधिकारी सदर सहित 39 पुलिस कर्मियों की 7 टीमे ओर आला अधिकारियों लगे रहे ।
रिपोर्टर -रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ