BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

अवैध लोडेड पिस्टल 9 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

 अवैध लोडेड पिस्टल ओर 9 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी पर लूट हत्या व हत्या के प्रयास,डकैती के  7 मामले दर्ज


पाली



जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के निर्देश से अवैध हथियारो की धरपकड़  अभियान के अंतर्गत  सिटी कोतवाली थाना अधिकारी गौतम जेन मय टीम द्वारा अवैध लोडेड़ पिस्टल ओर 9 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सूचना पर थाना अधिकारी गौतम जेन ने रामलीला मैदान पहुच कर उक्त आरोपी केशव नगर पाली निवासी विवेक वागोरिया पुत्र रवि कुंमार जाति  खटीक उम्र 25 को पिस्टल ओर 9 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट  में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

गिरफ्तार आरोपी पर डकैती लूटमार हत्या हत्या का प्रयास के 7 मामले दर्ज है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ