अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सोजत सिटी पाली
थाना क्षेत्र के बिलाड़ा मोड़ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सोजत पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। ड्यूटी ऑफिसर रामनिवास ने बताया कि बिलाड़ा मोड़ से सोजत की ओर आ रहे बाइक सवार चेतन पुत्र जुगराज माली निवासी सहवाज उम्र 24 को किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को राजकीय चिकित्सालय में लाकर उनके परिजनों को सूचना दी गई।
रिपोर्टर- नत्थाराम बोराणा

0 टिप्पणियाँ