पांचेटीया चपरासी हत्याकांड का राजफाश शराब पार्टी के लिए बुलाकर की निर्मम हत्या
पाली
बाइट -वृताधिकारी सोजत हेमन्त जाखड़
जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के पांचेटिया गांव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हत्या के मामले का खुलासा।प्रेम सम्बंध के मामले में टोकने पर की हत्या पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने उक्त हत्याकांड में गम्भीरता दिखाते हुए मात्र 48 घण्टो में हत्या का राजफाश किया । co डॉ हेमन्त जाखड़ व मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी गिरधर सिंह सिरियारी थाना प्रभारी सुरेश सारण व साइबर सेल की मदद से उक्त हत्याकांड का जल्द राजफाश किया गया । उन्होंने बताया कि पांचेटिया स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लाम्बिया हाल भिमालिया निवासी नाराराम (54) पुत्र गंगाराम मेघवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ में बताया कि आरोपी चाचा ने मृतक को शराब पार्टी के लिए कॉल कर बुलाया तथा फिर धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी मृतक के परिचित है। नाराराम ने गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ करने का विरोध किया था। जिससे आरोपी नाराज थे और उसे मौत के घाट उतारना चाहते थे।
शराब पार्टी के लिए कॉल कर बुलाया
आरोपी रवि पुत्र राजेन्द्र कुमार हरिजन उम्र 24 व राकेश पुत्र मंगलाराम हरिजन उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है ।आरोपी राकेश मृतक का परिचित था। तथा पूर्व में भी दोनों कई बार साथ बैठकर शराब पार्टी कर चुके थे। 17 मई को भी आरोपी चाचा ने नाराराम को कॉल कर शराब पार्टी के लिए पांचेटिया के जंगल में बुलाया और आते ही दोनों ने मिलकर गला रेंत उसकी हत्या कर दी तथा से फरार हो गए। आरोपी भतीजा मृतक की पहचान की एक लड़की से छेड़छाड़ करता था। इसका उसने विरोध किया जो उसकी मौत का कारण बन गया।
तरीका वारदात
रविन्द्र कुमार व राकेश दोनों आपस में चाचा-भतीज है तथा दोनों के आपस में गहरी दोस्ती है। गांव भींवालियां में रविन्द्र हरिजन मेघवाल समाज की लड़की से वार्ता कर रहा था, उस समय नाराराम ने रविन्द्र व लड़की को आपस में वार्ता करते हुए देख लिया था। उसके बाद में नाराराम ने मेघवाल समाज की लड़की को चाल चलन को लेकर टोकाटाकी की थी। उसके बाद में उक्त घटना की जानकारी रविन्द्र को होने पर रविन्द्र ने सारी बात अपने चाचा को बतायी, तथा रविन्द्र व राकेश ने मिलकर नाराराम को रास्ते से हटाने के लिये नाराराम की हत्या करने की योजना बनायी। रविन्द्र व राकेश नाराराम को विश्वास में ले कर शराब की पार्टी करने का बहाना बनाकर दिनांक17.05.2021 को दिन में पॉचेटियां से भींमालियां जाने वाली रोड़ के पास में अंग्रेजी बबूल की झाडियों में लेकर गये, तथा राकेश व नाराराम दोनों बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान रविन्द्र ने आकर नाराराम के पेट पर लात मारी, जिससे नाराराम नीचे गिर गया, तथा राकेश ने नाराराम के दोनों पैर पकड़ लिये तथा रविन्द्र ने नाराराम की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिये मृतक नाराराम के मोबाईल फोन को अपने साथ में ले गये, मगर पुलिस टीम द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़कर अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब कर प्रकरण में गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया गया। गिरफ्तार आरोपीय से घटना में प्रयुक्त छुरा तथा मृतक नाराराम के मोबाईल के सम्बंध में पूछताछ जारी है ।
यह हैं मामला
ज्ञात रहे कि मंगलवार दोपहर को पांचेटिया के जंगल में भीमालिया गांव निवासी नाराराम (45) पुत्र गंगाराम मेघवाल का शव मिला था। जिसकी किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। मौके से मृतक की बाइक भी पुलिस को मिली थी। मृतक पांचेटिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। जो स्कूल से ड्यूटी कर 17 मई दोपहर घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा था। मृतक का शव पांचेटिया के जंगल में 18 मई को मिला था। घटना को लेकर 19 मई को मृतक के परिजनों ने मारवाड़ जंक्शन थाने बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
रिपोर्ट-रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ