मृत्युभोज पर लगाया जुर्माना,भोजन सीज कर जरूरतमंदों में बांटा।
सोजत पाली
तहसील प्रशासन द्वारा नियमविरुद्ध मृत्युभोज आयोजन पर कठोर कार्यवाही किया जाना लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को चंडावल,सांडिया,बासना क्षेत्र का दौरा करने के बाद तहसीलदार दीपक साँखला मय रेवेन्यू टीम जब तहसील के ग्राम खोखरा पहुँचे तो उन्हें कुम्हारों के बास में मृत्युभोज की सूचना प्राप्त हुई।
गांव के चौहटे में पूछताछ करने पर कोई घर का पता बताने को तैयार न हुआ।थोड़ी देर रुकने पर पाया गया कि औरतों व बच्चों के झुंड कुछ घरों की तरफ जाते दिखाई दिए।रेवेन्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर जब पांच-छह घर खुलवाए तो प्रत्येक घर के अलग अलग कमरों में लोगों को भोजन परोसा जा रहा था।
आयोजकों ने होशियारी बरतते हुए,अलग अलग घरों में खाना पहुँचा कर भारी संख्या में लोगों को भोजन जीमाने की तैयारी कर रखी थी।मगर रेवेन्यू टीम का छापा पड़ने से सारी तैयारी धरी रह गई।
सारे मकान खुलवाकर,लोगों को तुरन्त बाहर निकाल कर,रवाना किया गया।बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिग के मिलने वाले लोगों के चालान काटे गए।तमाशबीनों को सख्ती बरतते हुए मौके से भगाया गया।
तत्पश्चात मृतक चुन्नीलाल के पुत्र रामाराम प्रजापत को ढूंढ कर लाया गया तो समाज के मौजिज व्यक्ति उसकी पैरवी करने लगे जिनको कड़ाई बरतते हुए घर रवाना किया गया।चुन्नीलाल ने स्वीकार किया कि समाज के दबाव में उसके द्वारा गलती हुई है, जिसके वो क्षमाप्रार्थी है उसके बाद चालान काटकर समस्त भोजन सीज किया गया।
भोजन को वाहन के माध्यम से परिवहन कर,सोजत शहर की गाडोलिया लोहार बस्ती में लाया गया व आम जरूरतमंद को बुलाकर,छोटे छोटे बच्चो में सारा भोजन वितरित किया गया।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान श्यामसिंह,अर्जुनसिंह ने सहयोग किया।
रिपोर्ट नथाराम बौराणा


0 टिप्पणियाँ