विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सालय में लगाए पौधे
खिंवाड़ा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ भोपेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। पौधरोपण करते हुए चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य के प्रति सचेत होने के नाते पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं और ऑक्सीजन की कीमत हमको वैश्विक महामारी कोरोना ने बता दी है। मै आप सभी से आह्वान करता हूँ कि आज के इस अवसर पर संकल्प लें कि आप इस वर्ष कम से कम 1 पेड़ लगा कर उन्हें जिम्मेदारी पूर्वक पालन पोषण भी करेंगे। इस अवसर पर डॉ प्रकाश मेलनर्स भेराराम मांगूसिंह सुमन मोती आचार्य सहित स्टाप सदस्य मौजूद थे ।
रिपोर्ट-रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ