पाली
लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण चिमनपुरा स्थित भारतीय विद्या मंदिर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरूवार को शुरू हुआ।
प्रशिक्षण में चुनाव पर्यवेक्षक सामान्य राकेश कुमार मिश्रा ने प्रत्येक कक्ष में जाकर प्रायोगिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण को देखा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि लोकतंत्र के महान यज्ञ में आहुति देना जरूरी है साथ ही निर्वाचन आयोग के आदेशों की अक्षरक्षः पालना की जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना हडबडाहट के धैर्य व सजगता के साथ कार्य करना है। चुनाव का अनुभव पूर्व से आपके पास है कुछ परिवर्तन होते है जिनका भलीभांति अध्ययन कर स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराने का दायित्व आपको सौंपा गया है। पूरी मतदान प्रक्रिया की जानकारी को बारीकी से समझे ओर संयम व विवेक के साथ कार्य करे। मतदान के एक दिन पूर्व मतदान केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएंे सुनिश्चित करे। मतदान 29 अप्रैल को प्रातः 7 से सांय 6 बजे तक होगा। इसी दिन प्रातः 6 बजे से मोकपोल करना है। राजनैतिक दलो एजेन्ट के समक्ष 50 वोट माॅकपोल कराने के बाद मशीन को क्लीयर करे एवं मतदान की पर्ची को काले पाॅलिथिन थैलियों में पैक करे। मतदान के समय सयम व धैर्य के साथ कार्य करे। मतदान समाप्ति के बाद बैटरी को भी पैक कर काउन्टर पर जमा करे। उन्होंने ईवीएम व वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में मतदान दल के सदस्यों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चन्द जैन ने कहा कि इस बार मतदान पर्ची को पहचान के लिए मान्य नहीं किया है वोटर पर्ची के साथ 12 में से एक पहचान दस्तावेज लाना जरूरी होगा। इसके लिए लोगों में जनजागरूकता पैदा की जा रही है साथ ही ग्राम पंचायत, कस्बों व मतदान केन्द्रों के पास भी पोस्टर लगाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के आस-पास दो सौ मीटर क्षैत्र को खाली रखा जाए। प्रातः 6.10 बजे से माॅकपोल शुरू करे हर हाल में 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सांय 6 बजे तक मतदान केन्द्र परिसर में आ चुके लोगों को पर्ची देकर मतदान कराना है। उन्होंने कहा कि मतदान दल के सदस्य को धैर्य बरतते हुए शंकाओ का समाधान कर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान सम्पन्न करवाना है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण के दौरान ही आयोग के निर्देशों के तहत मतदान दलों को प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय प्रशिक्षण में भी बारिकी से ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मतदान दल के सदस्यों को गंभीरता के साथ प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण लेने की बात कहीं। इस मौके पर ट्रेनर राजेन्द्र त्रिवेदी, करणसिंह राजपुरोहित मतदान दल के सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठो के अधिकारी मौजूद रहे। इसी प्रकार जिले के सोजत सिटी के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान दलों को ट्रेनर खिमाराम चैधरी, बाली में प्रवीण जांगिड, जैतारण में सोहन भाटी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर में विजेन्द्र चैहान व हितेश रामावत ने मतदान दल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार, 19 व 20 अप्रेल को भी पाली, सोजतसिटी, जैतारण, सुमेरपुर तथा बाली में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रिपोर्टर- रमेश दायमा
पाली राजस्थान

0 टिप्पणियाँ