BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

सोजत में जवानों ने किया फ्लैगमार्च



सोजत सिटी


आगामी लोकसभा चुनाव को देखते  हुए गुरुवार शाम को
शहर में पुलिस कर्मियों एवं आर ए सी के 75 जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
लोकसभा सभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके मतदान  सम्पन्न हो इसके लिए पुलिस उप अधीक्षक चंदन सिंह महेचा,सीआई गौरव  अमरावत,मारवाड़ थाना अधिकारी माया पंडित  के सानिध्य में पुलिस कर्मियों एवं आर एसी के 75 जवानों द्वारा शहर के जैतारणीया गेट से रवाना होकर मालियों की हवेली, चारभुजा मंदिर,धान मंडी,सब्जी मंडी, सिनेमा तिराहा,राजपोल गेट, महावीर सर्कल, मेला चौक, पाली दरवाजा सहित कई इलाकों मे फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एस आई भीखाराम,मुख्य आरक्षी प्रेमसिंह,बीजाराम,आसूचना अधिकारी अजय कुमार विशनोई,सोजत रोड एएसआई भंवरलाल देवासी,सीरीयारी थाना के एएसआई रणजीत सिंह सहित आदि उपस्थित थे।


रिपोर्टर-नत्थाराम बोराणा
सोजत पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ