BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम पाली

मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम

पाली, 5 अपैल। लोकसभा आम चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचंद जैन  एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में विभिन्न स्थानो पर महिलाओ एवं कार्मिको को शपथ दिलवाने के साथ ही महिला एवं नारी चौपाल  का आयोजन किया गया। इस मोके पर वायद स्थित ग्राम पंचायत भवन में आंगनबाडी  कार्यकताओ एवं महिलाओ को ,  29 अप्रैल को मतदान अवश्य करें की शपथ दिलाई गई । प्रचेता प्रभा सोलंकी  ने  बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव के मदेनजर रखते हुए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसका उद्देश्य मतदान के लिए आमजन को जागरूक करने, चुनाव में उनकी व्यापक सहभागिता व अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाकर लोकतंत्र को मजबुत करना है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी मधु कुमारी, सुपरवाईजर संगीता सिंह,मीरा देवी,दरिया मेंघवाल,पुष्पा चारण,रेखा देवी,श्यामा प्रजापत, बूथ लेवल अधिकारी शेर सिंह,मूलाराम, समेत कई कार्मिक व ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर-रमेश दायमा
पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ