मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने पाली चुनावी सभा को किया सम्बोधित
पाली से कांग्रेस प्रतियासी बद्री राम जाखड़ ने आज किया नामांकन
पाली
पाली लोकसभा चुनाव प्रत्याक्षी बद्रीराम जाखड़ की नामांकन रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूद रहे,इसके साथ ही पाली लोकसभा प्रत्याक्षी बद्रीराम जाखड़ ने जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचंद्र जैन के समक्ष नामांकन दाखिल किया वहा से सीधा अणुव्रत नगर जनसभा को संबोधित करने गए, कड़कती धूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इंतजार किया 3 घंटो की देरी से मुख्यमंत्री गहलोत,उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिक्तिसा मंत्री रघुशर्मा, ने जनसभा को संबोधित किया, सचिन पायलट बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि हर वर्ग को जुठ में फसाने का काम बीजेपी ने किया है, बीजेपी ने देश को गुमराह किया, जिसका नतीजा राजस्थान,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, और आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया उसका मेरी पार्टी आभार व्यक्त करती है इस तीन राज्यो में कांग्रेस की सरकार बनी,हमने 2 दिन में किसानों के कर्ज माफी की, और हमे विशवास है लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटे राजस्थान से आएगी, बीजेपी ने जाति, धर्म, हिन्दू, मुसलमान के नाम पर राजनीति करती आयी है, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक तो कांग्रेस सरकार में भी होती थी इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया प्नाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया, मोदी मार्केटिंग के मैनेजर है,मोदी कहते है हम भारत को कांग्रेस मुक्त करेगे पर कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि हम बीजेपी मुक्त भारत चाहते हैं,, बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों पर देशद्रोह का आरोप लगा दिया जाता है, मीडिया पर अंकुश लगा दिया, पाली जिले में हमारा कोई भी विधायक नहीं है फिर भी विकाश में पाली सबसे आगे रहेगा,हमने बिजली बिल स्थायी किया, बालिकाओं की शिक्षा मुफ्त की, मोदी गबर सिंह है जो जनता को डराना जानता है मुख्यमंत्री ने 30 मिनिट सम्बोधन किया आज हजारो की संख्या ग्रामीण ओर सभी उपखण्ड से कॉंग्रेस कार्यकर्ता पहुचे
रिपोर्टर-सुरेश पंवार
मारवाड़ जंक्शन पाली

0 टिप्पणियाँ