मारवाड़ जंक्शन
आऊवा सत्याग्रह उद्यान पर सत्याग्रहियो के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देश भर से चारण समाज बंधु रहे उपस्थित
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के आऊवा गांव में विख्यात सत्याग्रह उद्यान पर अमर सत्याग्रहियो को आज विशेष श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें देशभर से सैकड़ों की तादात में चारण समाज के समाज लोगो के अलावा आसपास के क्षेत्रों एवं पाली जिले से कई गांवो के ग्रामीण उपस्थित हुए इस विशेष समारोह की अध्यक्षता प्राचीन धरोहर प्राधिकरण विभाग के पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत एवं अखिल भारतीय चारण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीडी देवल ने की इस मौके पर 1643 के अमर सत्याग्रहियो शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए दिन भर चले इस आयोजन में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई सालाना होने वाले इस समारोह में सत्याग्रहियो के जीवनी व उनके त्याग और उनके बलिदान पर कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
रिपोर्टर- सुरेश पंवार
मारवाड़ जंक्शन पाली राजस्थान

0 टिप्पणियाँ