BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

चुनाव से जुडे कार्मिकों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया


पाली


 19 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चन्द जैन के निर्देशन में शुक्रवार को भारतीय विद्या मन्दिर महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चुनाव से जुडे कार्मिकों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण के दौरान ही आयोग के निर्देशों के तहत मतदान दलों को प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय प्रशिक्षण में भी बारिकी से ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मतदान दल के सदस्यों को गंभीरता के साथ प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण लेने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसी क्रम में निर्वाचन से जुडे कार्मिकों एवं बूथलेवल अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के साथ ही ईवीएम व वीवीपेट, कन्ट्रोल यूनिट व बैलट यूनिट की जानकारी दी गई। 

इस मौके पर तहसीलदार केशरसिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश्वर निम्र्बाक, प्रधानाचार्य गजेन्द्र कुमार दवे, चन्द्रेशपालसिंह रातडी, रविन्द्रसिंह चैहान, चंदनसिंह राजपुरोहित, संजय भटनाकर, निर्भयसिंह, विशलमल भण्डारी, ललित कुमार दवे, विक्रमसिंह परिहार, अनिल नामा, किशोर लालवानी आदि मौजूद रहे।


रिपोर्टर-रमेश दायमा
पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ