BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

सोजत रोड के निकटवर्ती ग्राम मुसालिया में बालाजी का मेला भरा गया।

सोजत रोड (पाली)

 सोजत रोड के निकटवर्ती ग्राम मुसालिया में बालाजी का मेला भरा गया।
 मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
मेले में महिला व पुरुषों ने बालाजी के  मंदिर पर जाकर दर्शन कर प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। 
मेले की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें ख्याती प्राप्त कलाकारों ने भाग लिया। भजन संध्या में एक से बढ़कर एक बालाजी के भजनो की प्रस्तुतियां दी गई।
श्रोता भोर होने तक बेठे रहे  व भजनों  की स्वर लहरियों पर नाचने को श्रोताओं को मजबूर कर दिया।
 मेले में सजी दुकानों से महिला व पुरुषों ने जमकर खरीदारी की।
 इस मेले में बहार से आई गेरो ने भाग लिया।
 मेला कमेटी द्वारा व पुजारी द्वारा इन गेरियो को उपहार के रूप में गुड़ की भेली व  पारितोषिक के रूप में प्रत्येक गैर को इनाम दिया गया ।
इस मेले में मेला कमेटी व ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा।
।वहीं पुलिस की माकूल व्यवस्था थाना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मय स्टाफ कानून व्यवस्था में लगे हुए थे।
रिपोर्टर-बाबूलाल पवार
सोजत रोड।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ