BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

व्यय पर्यवेक्षक ने किया मीडिया प्रकोष्ठ का निरीक्षण

व्यय पर्यवेक्षक ने किया मीडिया प्रकोष्ठ का निरीक्षण

पाली, 19 अप्रैल।  लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा पाली संसदीय क्षेत्र में नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक डा.दिव्या के.जे. ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में गठित एमसीएमसी एवं मीडिया प्रकोष्ठ निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान व्यय पर्यवेक्षक डाॅ. दिव्या ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 में मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभावी भूमिका है एमसीएमसी, ईएमएससी एवं मीडिया प्रकोष्ठ में पेड न्यूज, रेडिया, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर नजर रखकर आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्यवाही करनी होगी तथा विज्ञापनों के अधिप्रमाणन की कार्यवाही भी की जानी है। उन्होंने मीडिया प्रकोष्ठ में संधारित होने वाले रजिस्टर एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने मीडिया व एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कार्यकलापों की जानकारी ली। इस दौरान प्रकोष्ठ में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बताया कि प्रकोष्ठ में न्यूज कतरंन, पेड न्यूज, रेडियो, इलेक्ट्रोनिक मीडिया व सोशल मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित खबरों पर नजर रखी जा रही है साथ ही विज्ञापन अधिप्रमाणन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई है। इसके पश्चात पर्यवेक्षक डा.दिव्या ने सी-विजिल प्रकोष्ठ एवं बहुउदेश्य नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पीआरओ रामदयाल राठौड़, दलपतराज राकांवत, जिला आईईसी समन्वयक नंदलाल शर्मा, राकेश ओझा, हेमसिंह, नारायणलाल बालवंशी, धीरज प्रकाश, नरपतसिंह, हेमन्त कुमावत, चेतन आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्टर- रमेश दायमा
पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ