सुहागन महिलाओ ने की ईसर गणगौर की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना
ब्यावर सुहागन महिलाओं द्वारा सोमवार को गणगौर पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सवेरे से ही महिलाएं सज धज कर भक्ति भाव मे जुटी रही कन्याएं अच्छे वर की तथा सुहागने सुहाग की रक्षा की कामना करते हुए ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर महिलाएं नए परिधान पहनकर सज धज कर घरों से सुभाष उद्यान पहुंची जहां पर घड़ों में जल भरकर सजा दजा कर सिर पर धारण किया और गीत गाते हुए जुलूस के रूप में अपने अपने घर पहुंची जहां पर गणगौर को (अपने पति) व जोड़े के साथ ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की इस अवसर पर कई सुहागन महिलाओं ने ईसर गणगौर का उद्यापन भी किया जिसमें 16 सुहागन महिलाओं द्वारा ईसर गणगौर की पूजा करवाकर भोजन ग्रहण करवाया व उपहार भेंट किए। वह सभी सुहागन महिलाओं व कुँवारी युवतियों ने एक दूसरे का प्रणाम करते हुए परिवार के बुजुर्ग लोगों से आशीर्वाद लिया और होली के त्यौहार से16 दिन गणगौर पूजन करने के बाद ईशर गणगौर को आज समापन किया गया
REPOTER-सुमन प्रजापति
व्यावर अजमेर,राजस्थान
न्यूज27राजस्थान

0 टिप्पणियाँ