BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

महिला बाल विकास स्वीप कार्यक्रम पाली



पाली, 4 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों के आंगनवाडी केन्द्रों में महिला बाल विकास विभाग की और से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर रीना मेवाडा ने बताया कि इस मौके पर हेमावास गांव, तोगावास, दयालपुरा, गुन्दोज, गुडाएन्दला, मण्डिया, सोनाईमाजी, आखेली, पडासला खुर्द रामासिया, खेतावास, खैरवा, पडासला कलां, मुलियावास, केरला, भांगेसर, गिरादडा, जवडिया, बाला की ढाणी आदि में रंगोली एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सोनी शर्मा, भगवती पाण्डे, पवनी, मनीषा, मेहमूदा, पुष्पा कंवर, लीला मीणा, शोभा, धनवंती, निमा दय्या, दीपिका चारण, मिश्रीदेवी, सुरजकंवर, सुषिला देवी, कुकियादेवी, अनिता सिंह, सरोज कंवर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर-रमेश दायमा
पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ