पाली, 4 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव के तहत स्वीप कार्यक्रम में गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचन्द जैन एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर के निर्देशन में पुलिस लाईन स्थित आंगनवाडी केन्द्र में महिला एवं नारी चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को शतप्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।
स्वीप कमेटी सदस्य विक्रमसिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के सहायक निदेशक भागीरथ चोधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर अपने मतदान का उपयोग करें। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे वंचित मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे जल्द से जल्द बूथलेवल अधिकारी से सम्पर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाएं जिससे वे मतदान कर सके। इस मौके पर इन्दुबाला राठौड, मंजू भाटी, पूर्णिमा चुण्डावत सहित आंगनवाडी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी मौजूद रहीं।
रिपोर्टर-रमेश दायमा
पाली राजस्थान



0 टिप्पणियाँ