BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

जाम्भाणी हरिकथा के छठे दिन पर्यावरण की बतायी महती आवश्यकता।

जालोर

जाम्भाणी हरिकथा के छठे दिन पर्यावरण की बतायी महती आवश्यकता।


सांचौर। उपखंड क्षेत्र के  गुरु जंभेश्वर मंदिर बलवानी नाडी खारा में चल रही सात दिवसीय विराट जांभाणी हरि कथा के छठे दिन कथावाचक स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने पर्यावरण की महती आवश्यकता बताते हुए विश्नोई समाज को पर्यावरण के प्रति प्रेम व लगाव रखने की बात कहते हुए स्वामी ने खेजङली 363 शहीदों के बारे में विस्तार से बताते हुए अमृता देवी विश्नोई की जीवनी व उसके कार्यो के बारे मे बताते हुए समाज को पर्यावरण से लगाव रखने की बात कही वही स्वामी ने कथा के दौरान सतयुग और कलयुग के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मनुष्य को पाप घमंड व ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए व स्वामी ने जांभोजी के बताए नियमों व राह पर चलने की बात कहते हुए 29 नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस मौके मांगीलाल खिलेरी भाकचंद भादु मोबताराम बाबूराम ढाका सुखराम धेतरवाल प्रेमाराम ढाका मगनाराम गोदारा गंगाराम गोदारा किशनाराम खिलेरी लादुराम गोदारा आसुराम ढाका भीयाराम सारण लादुराम खिचड भागीरथ खिलेरी उज्जवल खिचड़  रायचंद ढाका हरिराम पूनमाराम व मानाराम ईराम सहित कई श्रध्दालु मौजूद थे।

हवन मेला व समापन आज-
श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर बलवानी नाडी खारा में चल रही सात दिवसीय विराट जांभाणी हरि कथा का समापन हवन पहाल मेला धर्मसभा व महाप्रसादी का आयोजन गुरुवार को संतों के सानिध्य में किया जाएगा वह पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। व लालबून्द जीवनदाता सेवा समिति की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मन्दिर कमेटी के सदस्य आसूराम ढाका ने दी।

जालोर से पोलाराम गहलोत की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ