BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

बगड़ी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 254 किलो डोडा पोस्ट बरामद


बगड़ी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  254 किलो डोडा पोस्ट बरामद

सोजतरोड़ पाली


 पुलिस थाना बगड़ी नगर की बड़ी कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान सफेद अल्टो 800 कार आरजे 19 सीडी 2591 बिना नंबरी जाइलो गाड़ी सहित कुल 254 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद किए।
 पाली जिला पुलिस पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के आदेश अनुसार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोजत वर्ता अधिकारी चंदन सिंह निर्देशन में रविवार को बगड़ी थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार जाप्ता द्वारा थाने से रवाना होकर झिझाडी भभाण जाने वाले रास्ते पर एक सफेद अल्टो800 कार जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 19 सीडी 2591 में से 40 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्ट बरामद कर प्रकरण संख्या 131/2019 धारा8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
 उपरोक्त टीम द्वारा ही जरिए मुखबिर की खास ईतला  पर बिना नंबरी जाइलो गाड़ी को  झिझारडी से भभाण जाने वाले पहाड़ी/क्षेत्र के कटीले जंगल से बरामद कर उसमें से 254 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्ट बरामद कर प्रकरण संख्या 132/2019 धारा8/15 एनडीपी एस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा दोनों प्रकरणों का अग्रिम अनुसंधान सीमा जाखड़ थानाधिकारी सोजत रोड के हवाले किया गया।
 इस कार्रवाई में बगड़ी नगर थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, यह एएसआई सज्जन सिंह, लक्ष्मण लाल, भागचंद ,मुकेश चौहान, देवाराम ,शिवराज ,अर्जुन राम, मुकेश सहित सराहनीय भूमिका रही।


बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ