BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

सड़क हादसे में सहायक कृषि अधिकारी घायल , राहगीर वैष्णव ने पहुंचाया अस्पताल देर रात की है घटना

सड़क हादसे में सहायक कृषि अधिकारी घायल , राहगीर वैष्णव ने पहुंचाया अस्पताल देर रात की है घटना

मारवाड़ जंक्शन पाली



सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराईं दुसरी बाईक
हादसे मे कृषि सहायक अधिकारी कन्नीराम हुए घायल ।
घायल को सोजत रोड जा रहे राहगीर सहायक ग्राम विकास अधिकारी माण्डा के लक्ष्मी नारायण वैष्णव ने सडक दुर्घटना में घायल सहायक कृषि अधिकारी कन्नीराम को देर रात राजकीय अस्पताल सोजत रोड़ में पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी । राहगीर लक्ष्मी नारायण वैष्णव ने कृषि अधिकारी को सुरक्षित अपने घर पहुँचाया । वैष्णव रविवार कि छुट्टी होने पर परिजनों से मिलने अपने घर माण्डा आया हुआ था । शाम को पुनः परिवार के साथ सोजत रोड़ जा रहा था तो रास्ते में दुर्घटना में तड़प रहे घायल सहायक कृषि अधिकारी को देखा तो उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत का फर्ज अदा किया ।
  घटना सोजत रोड थाना क्षैत्र के आईसर पेट्रोल पंप के पास कि है ।

मुकेश कुमार गोपावास
      पाली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ