अवैध हथियार गुप्ती के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार
सोजतरोड़ पाली
पाली पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशानुसार थाना अलका क्षेत्र सोजत रोड में लगातार हो रही नकबजनी वाहन चोरी की वारदात की रोकथाम हेतु लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु सोजत रोड थाना अधिकारी सीमा जाखड़ थाना सोजत रोड के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
जिस पर तलाश व नाकाबंदी के दौरान हनुमंत सिंह पुत्र नेन्हासिह जाति रावत उम्र 21 वर्ष निवासी कांछ बली नयातला पुलिस थाना देवगढ़ जिला राजसमंद लक्ष्मण सिंह पुत्र कुपसिह जाति रावत उम्र 21 वर्ष निवासी करला थाना जवाजा जिला अजमेर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अवैध धारदार हथियार गुप्ती एक बिना नंबरी पल्सर मोटरसाइकिल को जप्त किया।
वह इनसे पूछताछ करने पर पल्सर सहित ब्यावर से दुपहिया वाहन चोरी की तीन वारदात करना कबूल किया है।
तरीका वारदात का
अवैध हथियार साथ में रखना और रात्रि में मकानों व रहवासी कॉलोनियों में खड़ी मोटरसाइकिल लॉक तोड़कर चोरी कर ले जाना तथा रात्रि में नकबजनी की वारदात को अंजाम देना।
टीम गठित में
सोजत रोड थाना अधिकारी सीमा जाखड़, एएसआई भंवरलाल सोजत रोड ,हेड कांस्टेबल घनश्याम लाल सोजत रोड, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह शिवपुरा, हेड कांस्टेबल मल्लाराम सिरियारी, कॉन्स्टेबल बलराम सोजत रोड, राजेंद्र चालक सोजत रोड, ओमप्रकाश सोजत रोड, किशोर कुमार सोजत रोड, सुभाष सोजत रोड ,
नाथूराम ।
रिपोर्टर बाबूलाल पंवार सोजत रोड


0 टिप्पणियाँ