BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

क्षतिग्रस्त सड़क दे रही है दर्द

टूटी-फूटी सड़क दे रही है दर्द

रानी पाली






आशापुरा माताजी(नाड़ोल) से गुड़ा रूप सिंह तक की डामरीकृत सड़क जर्जर अवस्था में हैं।जगह जगह सड़क उदड़ गई हैं।ग्रमीण कहते हैं कि इससे तो कच्ची सड़क ठीक थी।एक तरह से यह  खड्डों वाली सड़क आवागमन में रोड़ा बन गई हैं।गुड़ा केसर सिंह,जीवन्द खुर्द,गुड़ा रूप सिंह,नीपल और जीवन्द कलां तक के विद्यार्थी इसी सड़क से नाड़ोल में अध्ययन करने जाते हैं।इन गांवों के लोग चिकित्सा और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये के नाड़ोल पर ही निर्भर हैं। गुड़ा केसर सिंह निवासी ईश्वर सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाने पर बताया गया कि ठेकेदार को  भुगतान राशि नहीं मिलने पर काम रुका हुआ हैं। एक अन्य ग्रामीण गणपत सिंह
 ने  बताया कि सड़क की मरम्मत के लिये पिछले साल 75 लाख रुपये स्वीकृत भी हो चुके हैं।लेकिन ठेकेदार ने अभी तक काम शुरू नहीं किया हैं।सड़क पर लगे होर्डिंग पर कार्य आरंभ की तिथि दस जून दो हजार अठारह लिखी हुई हैं।लेकिन वास्तव में अभी तक काम शुरू ही नहीं हुआ हैं। गुड़ा रूप सिंह निवासी कसाराम सीरवी ने कहा कि किराणा के सामान से लेकर बिल्डिंग मटेरियल तक के लिये इस सड़क से जुड़े कई गांव नाड़ोल पर निर्भर हैं। यह सड़क कई गांवों की जीवन रेखा हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं।इन गांवों के लोगों में इस समस्या को लेकर भारी आक्रोश हैं।ग्रामीणों ने विधायक  को नाड़ोल दौरे के दौरान इस समस्या से अवगत भी करवाया हैं। खिंवाड़ा,घेनड़ी,सिवास और नीपल आदि गांवों के लोग भी इसी सड़क से नाड़ोल जाना पसंद करते हैं क्योंकि यही शार्ट रुट हैं।


रिपोर्ट रमेश दायमा पाली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ