धू-धू कर जला रावण
सोजतरोड़ पाली
सोजत रोड में दशहरा दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
श्री राम सेवा समिति द्वारा 52 फीट का रावण का पुतला बनाया गया दशहरे पर ऊंट घोड़ों के करतब दिखाना आकर्षक झांकियां जिसमें राम दरबार, अहिल्या उद्धार, पंचमुखी हनुमान जी, महादेव की भस्म आरती, वैष्णो देवी, सुर्पणखा की नाक काटने जैसी आकर्षक झांकियां महेश्वरी बगीची से रवाना हुई जिसके आगे गेर नृत्य करते गेरिया चल रहे थे। सोजत रोड महेश्वरी बगीची से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए रावण चौक पर पहुंचे जगह-जगह वासियों ने मनमोहक झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई।
वह तरह-तरह की आतिशबाजी की गई जिसको देखने के लिए आसपास के सैकड़ों ग्रामवासी आतिशबाजी व रावण को देखने के लिए पहुंचे। अंत में रावण का दहन किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोजत रोड थाना अधिकारी सीमा जाखड़, बगड़ी नगर थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, वह पुलिस जाब्ता तैनात रहा ।
News27rajasthan
बाबूलाल पवार सोजत रोड


0 टिप्पणियाँ