BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

भगवान भक्त में ही निवास करते है - रविन्द्र सिंह

भगवान भक्त में ही निवास करते है - रविन्द्र सिंह

खिंवाड़ा पाली



9 अक्टूबर -  समीपवर्ती इंद्रवाडा गांव में नागाणा दर्शनार्थ पैदल यात्रा संघ का समापन महाप्रसादी के साथ हुआ । संघ के आयोजक ईश्वरसिंह ने बताया कि क्षेत्र से 101 श्रद्धालुओं का पैदल जत्था इंद्रवाडा से रवाना हुआ जो पुनः लौटा । पैदल यात्रा का समापन भजन संध्या एव महाप्रसादी के साथ हुआ । कार्यक्रम में जोधपुर जेएनवीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्रसिंह भाटी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भगवान में आस्था रखना अत्यंत आवश्यक हैं तभी इस तरह के आयोजन किये जाते है और श्रद्धा के साथ लोग सेकड़ो किलोमीटर की यात्रा तय करते है भगवान भक्त में ही निवास करते है इसलिए सच्ची भक्ति होना आवश्यक है । आयोजक ईश्वरसिंह ने सभी लोगो का आभार जताया । इस अवसर पर सरपंच महेंद्र सिंह , समाजसेवी हुकम सिंह आकंडावास , जितेन्द्र सिंह कुंपावत इन्द्रवाड़ा सहित कई धर्म प्रेमी मोजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ