पाली
15 नवम्बर। नगर पालिका आम चुनाव 2019 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पाली जिले में अजयसिंह राठौड को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद पाली एवं उपखण्ड अधिकारी पाली रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी देवस्थान विभाग के संयुक्त शासन सचिव अजयसिंह राठौड को नगर परिषद पाली एवं नगर पालिका सुमेरपुर के लिए पर्यवेक्षक लगाया है। इनके सम्पर्क नंबर 9414350377 एवं टेलीफोन नम्बर 02932-284052 है। पर्यवेक्षक सर्किट हाउस के प्रथम तल के कमरा नम्बर एक में ठहरे हुए है। कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत के लिए व्यक्तिगत या दूरभाष पर उनसे सम्पर्क कर सकता है। पर्यवेक्षक राठौड के लाईजन अधिकारी के रूप में जिला परिषद के लेखाधिकारी राकेश गोयल को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद पाली के लिए नगर परिषद के कनिष्ठ अभियन्ता कृष्ण मुरारी शर्मा तथा नगर पालिका सुमेरपुर के लिए सहायक अभियंता नारायण दान आढा को विज्ञ अधिकारी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक राठौड ने इस संबंध में पाली व सुमेरपुर के रिटर्निंग अधिकारियों की आवश्यक बैठक लेकर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए है।
News27rajasthan
रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ