सोजत रोड पुलिस ने अन्तर्राज्य नकबजन गैंग के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सोजतरोड पाली
सोजत क्षेत्र के सोजतरोड़ कस्बे मे पिछले दिनो लगातार हुई ज्वैलर्स की दुकानो मे चोरी व नकबजनी की वारदातो का पर्दाफाश करते हुए सोजतरोड़ थानाधिकारी सीमा जाखड़ के नेतृत्व मे बनी टीम ने जांच पड़ताल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
उक्त वारदातो की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने लक्ष्मणसिंह पुत्र ठाकुरसिंह बावरी निवासी उमरी थाना नादेड़ महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर पुछताछ करते हुए वारदातो मे शामिल अन्य अभियुक्तो की जानकारी ले रही है।
रिपोर्टर बाबूलाल पवार सोजत रोड


0 टिप्पणियाँ