BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

नगर परिषद सभापति पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए चार नामांकन

नगर परिषद सभापति पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए चार नामांकन


पाली




21 नवम्बर। नगर परिषद पाली के सभापति चुनाव के लिए गुरूवार को दो अभ्यर्थियों ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए है।
रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद पाली एवं उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने बताया कि गुरूवार को नगर परिषद सभागार में स्थित सभापति कक्ष में प्रातः 10 से अपराहं 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें कांग्रेस से नेतल मेवाडा ने एक व रेखा भाटी ने भाजपा सहित तीन नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र के पश्चात शुक्रवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। शनिवार को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेगें तथा नाम वापसी के तुरंत पश्चात चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 26 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से अपराहं 2 बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के पश्चात ही मतगणना करवाई जाएगी। इस मौके पर आयुक्त नगर परिषद आशुतोष आचार्य, कमल शर्मा, हिमांशु व्यास, विक्रमसिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
उप सभापति पद का चुनाव 27 को
उन्होंने बताया कि उप सभापति पद का निर्वाचन 27 नवम्बर को होगा। इसके लिए इसी दिन बैठक प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11ः30 बजे, नामवापसी अपराहं 2 बजे तक और आवश्यक होने पर मतदान अपराहं 2ः30 से 5 बजे तक होगा, मतगणना मतदान के तुरंत पश्चात की जाएगी।

News27rajasthan पाली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ