पाली
जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिंवाड़ा के प्रांगण में बालिका सप्ताह का समापन कार्यवाहक प्रधानाचार्य बस्ती मल सोनल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ|
इस अवसर पर संस्था -प्रधान बस्ती मल सोनल ने बताया कि राष्ट्र की मजबूती के लिए बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर लिंग भेद मिटाना होगा , हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की सुपुत्री प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |हमें महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा|
बालिका सप्ताह मे आयोजित विभिन्न गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निबंध लेखन में पूजा तंवर , भाषण प्रतियोगिता में आरती वैष्णव , क्विज प्रतियोगिता में निलेश कुमार, चित्रकला प्रतियोगिता में गोविंद , वाद- विवाद प्रतियोगिता में वंदना मीणा को पुरस्कृत किया गया और सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विद्यार्थी वंदना मीणा एवं पूजा तंवर का साफा पहनाकर के सम्मान किया गया, इस अवसर पर मांगीलाल रांगी,शशीकुमार डांगी , बृजकिशोर , कुर्सीद मोहम्मद, दौलारामजी, हरि सिंह ,भगवती सोनल ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया |कार्यक्रम का संचालन किशनलाल ने किया।
News27rajasthanपाली

0 टिप्पणियाँ