BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पुलिस सम्मान के साथ हुआ यातायातकर्मी सिपाही का अंतिम संस्कार



पुलिस सम्मान के साथ हुआ यातायातकर्मी सिपाही का अंतिम संस्कार

सोजत पाली




सोजत के चण्डावल नगर कस्बे मे आज पुलिस सम्मान के साथ यातायातकर्मी सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस के अनुसार चण्डावल निवासी शिवराज पुत्र चुन्नीलाल पाली मे यातायात पुलिस मे कार्यरत थे। बुधवार को मस्तान बाबा चौराहे पर डयूटी करते समय अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।
उनको तत्काल बागंड़ अस्पताल मे ईलाज हेतु भर्ती करवाया,जंहा पर स्थिति मे सुधार नही होने पर जोधपुर स्थित मथुरादास माथुर अस्पताल मे रैफर किया। जंहा ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत के समाचार सुन पुलिस विभाग सहित परिजनो मे शोक की लहर दौड़ गई। आज उनके पैतृक गांव चण्डावल मे पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारीयो व कर्मचारीयो ने पुष्प अर्पित कर श्रदांजली दी ।एवं गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी देते हुए पुलिस के सिपाही को सम्मान देते हुए आखिरी सलामी दी।

बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ