रेलवे ट्रैक पर मिले घायल की जान बचाने के प्रयास में लगे नाना थाना अधिकारी,घायल का उपचार शुरू करवाते थाना अधिकारी के सामने घायल की पहचान का गभीर मुद्दा आया सामने
सुमेरपुर पाली
नाना और मोरी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में युवक मिला। सुचना मिलते ही नाना थानाधिकारी भवरलाल माली घटना स्थल पर पहुचे जहा घायल की स्वास् और नब्ज चल रही रही थी। नाना पुलिस थानाधिकारी भवरलाल माली ने ततपरता दिखाते हुए घायल को चिकित्सालय में भेजा जहा उपचार चल रहा है। नाना थानाधिकारी भवरलाल माली के अनुसार घायल के जेब में किसी प्रकार के कोई कागजात पहचान नही मिली। घायल गाड़ी से गिरा या अन्य कोई घटना कारित हुई उसकी जांच जारी है। घायल के हाथ पर बीछु के निशान के साथ भवरलाल नाम गुदा हुआ है। वही एक हाथ में सफ़ेद ब्रेसलेट और कान में लूग पहने हुए है।नाना पुलिस घायल के पहचान के प्रयास कर रही है।
News27rajasthan पाली


0 टिप्पणियाँ