BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

भामाशाह ने बाटे स्कूल बैग

पाली

विवेकानंद शिशु सदन उच्च प्राथमिक विद्यालय सवराड़ में आज भामाशाह सुरेश कुमार वेद मुथा निवासी सवराड़ (मारवाड़ जंक्शन) पाली, राजस्थान हाल मुकाम चैनई द्वारा इस विद्यालय  में अध्ययनरत समस्त 159 विद्यार्थियों को स्कूल बेग वितरण किये गए।
इस शुभ अवसर पर भामाशाह  सुरेश कुमार जैन वेद मुथा, मनीष कुमार बरलोट,बायोसा माताजी मंदिर पुजारी  भोलाराम प्रजापत, कैलाश  सिवास का माला, साफा पहनाकर और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर स्वागत सत्कार किया गया।
इसके बाद रूप रजत शिव गोशाला शिवराजपुर सवराड में सुरेश कुमार वेद मुथा  के द्वारा गायो को लापसी बनाकर खिलाई गई।
प्रधानाध्यापक रमेश कुमार परिहार ने अपने उद्बोधन में बताया मां सरस्वती की पूजा करने वाले भक्तों को, शिक्षा का प्रचार करने वाले सज्जनों को मत रोको।
निष्काम भाव से शिक्षा क्षेत्र में, जो तन मन धन लगाते है। वे ही सच्चे कर्मयोगी बन, संसार जीवन में प्रशंसा पाते है। विद्यालय में आए हुवे सभी मेहमानों का माला पहनकर स्वागत सत्कार किया गया। सभी आग्नतुको का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर ग्राम से पधारे हुए नारायण लाल प्रजापत, बास्तिराम प्रजापत, देवीलाल  टेलर, श्याम लाल मुसालिया समस्त अध्यपकगण  दिनेश कुमार, प्रकाश चंद चौहान,कानाराम, रमेश कुमार कटारिया, प्रकाश चंद बोस, मनोहर लाल,  पूजा, चम्पा देवी।
समस्त विद्यार्थियों  बेग पाकर खुशी जाहिर की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ