पाली
16 नवम्बर। जिले में नगर पालिका आम चुनाव 2019 के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतदान मंे लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिले में नगर परिषद पाली में 71.38 प्रतिशत एवं नगर पालिका सुमेरपुर में 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के लिए युवा नव मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्गों एवं महिलाओं में भी खास उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्र पर महिलाओं की लम्बी कतारे रही। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचन्द जैन व जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने जिले में शनिवार को संपन्न हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए दोनांे निकाय के मतदाताओं, मतदान में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों, राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों, मीडियाकर्मियों एवं आमजन का आभार जताया है।
वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों ने किया मतदान-
सुमेरपुर हाउसिंग बोर्ड के वार्ड संख्या 4 के मतदान केन्द्र पर दिव्यांग जितेन्द्र कुमार ने मतदान किया। पाली शहर में 96 वर्षीय अब्दुल गफूर ने वार्ड संख्या 36 के मतदान केन्द्र पर व्हील चेयर पर आकर मतदान किया, बांगड स्कूल के मतदान केन्द्र पर 35 वर्षीय दिव्यांग महिला मतदाता सूर्या एवं 65 वर्षीय जैतून ने भी व्हील चैयर पर आकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। 75 वर्षीय वृद्ध सुगन ने भी स्काउट की मद्द से मतदान किया।
दुल्हों ने भी वोट दिया -
राजकीय विधि महाविद्यालय में बनाए गए वार्ड संख्या 45 के मतदान केन्द्र पर दूल्हे विष्णुसिंह ने अपने परिजनों के साथ आकर मतदान किया। रामनगर के वार्ड संख्या 13 के मतदान केन्द्र पर दुल्हें रामदास ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
महिला मतदाताओं में उत्साह -
महिला मतदाताओं में नगर निकाय सदस्यों के चुनाव में भारी उत्साह दिखाई दिया प्रातः से महिलाओं ने अपने अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया। जोधपुर रोड पर स्थित उप पंजीयन कार्यालय में महिलाओं की लम्बी कतार लगी ओर वे अपनी बारी का इंतजार करती नजर आई, सुभाष नगर, पुरानी कचहरी, नया गांव, राजेन्द्र नगर, बोहरों की ढाल विद्यालयों के मतदान केन्द्रों पर महिलाओं की लम्बी कतारे दिखाई दी। सुमेरपुर के मतदान केन्द्र पर प्रसव के बाद महिला मतदाता ने मतदान किया।
स्काउट एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनों ने निभाई सहभागिता-
शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रांे पर आए वृद्ध, दिव्यांग मतदाताओं का स्काउट ने सहयोग किया जिसे मतदाताओं ने अच्छा बताया। इसी तरह महिला मतदाताओं की पहचान व सहायता के लिए भी आंगनबाडी कार्यकर्ता व आशासहयोगिनों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
दिन चढ़ने के साथ ही जोर पकडता गया मतदान -
जिले में दोनो निकाय चुनाव में मेले का माहौल रहा दिन निकलते ही मतदाता अपने अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचने लगे। माॅकपोल के पश्चात 7 बजे मतदान शुरू हुआ, सवेरे दस बजे तक नगर परिषद पाली क्षेत्र में 18.53 प्रतिशत एवं सुमेरपुर में 25.01 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार दोपहर एक बजे तक पाली में 39.73 व सुमेरपुर में 52.90, अपराहं 3 बजे तक पाली में 57.26 तथा सुमेरपुर में 65.21 प्रतिशत तथा सांय 5 बजे तक पाली नगर परिषद क्षेत्र में 70.02 प्रतिशत एवं सुमेरपुर नगर पालिका क्षेत्र में 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर परिषद पाली क्षेत्र में कुल एक लाख 16 हजार 524 मतदाताओं ने मतदान किया वहीं सुमेरपुर नगर पालिका क्षेत्र में 19 हजार 735 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्रातः 10 बजे तक पाली में 27 हजार 647 व सुमेरपुर में 7557 मतदाताओं ने मतदान कर लिया था। इसी प्रकार अपराहं एक बजे तक पाली में 64 हजार 853 व सुमेरपुर में 14 हजार 200, सांय 3 बजे तक पाली में 93 हजार 474 एवं सुमेरपुर 17 हजार 492 एवं सांय पांच बजे तक पाली में एक लाख 14 हजार 297 एवं सुमेरपुर में 19 हजार 735 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण-
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं देव स्थान विभाग के संयुक्त शासन सचिव अजयसिंह राठौड ने विभिन्न मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने बांगड स्कूल के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं से विचार विमर्श किया तथा स्काउट को वृद्धजनों के सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धजनो के साथ आए परिजनों को केन्द्र मंे नहीं जाने व स्काउट की मद्द लेने की सलाह दी। वहीं महिला मतदाताओं को बच्चों को मतदान केन्द्र में साथ नहीं ले जाने की भी हिदायत दी।
जिला कलक्टर ने किया मतदान -
जिला कलक्टर दिनेशचन्द जैन ने प्रातः 9ः15 बजे श्री बांगड राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली के कमरा संख्या 6 में बने मतदान केन्द्र संख्या 51 वार्ड संख्या 22 के भाग संख्या दो में मतदान किया एवं सभी से शांतिपूर्ण मताधिकार की अपील की।
News27rajasthan
रमेश दायमा

0 टिप्पणियाँ