BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पंचायत राज आम चुनाव 2020 के द्वितीय चरण के लिए सरपंच एवं वार्ड पंच के नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए दल रवाना



पाली




बाइट - दिनेश जैन जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

12 जनवरी। पंचायत राज आम चुनाव 2020 के द्वितीय चरण के लिए सरपंच एवं वार्ड पंच के  नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए रविवार को राजकीय बांगड़ महाविधालय से रिर्टनिंग अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारियो का दल रवाना हुआ।  जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचंद जैन ने बताया कि द्वितीय चरण में जिले की तीन पंचायत समिति क्षेत्र की कुल 86 ग्राम पंचायतों व 948 वार्डो में पंच व सरपंच का निर्वाचन होगा। इस  चरण में कुल 3 लाख 67 हजार 348 मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदान दलो के रवानगी के समय अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चैधरी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर, युआईटी सचिव देशलदान, तहसीलदार पाली केसर सिंह, तहसीलदार रानी जितेन्द्र सिंह, तहसीलदार बाली सर्वेश्वर निम्बार्क, आदि मौजूद रहे
       उन्होने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र पाली की 24 ग्राम पंचायत व 248 वार्ड, देसूरी पंचायत समिति क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायत व 266 वार्ड एवं सोजत पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायत व 434 वार्डो में पंच व सरपंच का निर्वाचन होगा। द्वितीय चरण के लिए शनिवार को निर्वाचन की लोक सूचना जारी की गई। 13 जनवरी, सोमवार को प्रातः10.30 बजे से 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। मंगलवार 14 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी व अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे तथा नाम वापसी समय के पश्चात् चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बुधवार 22 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के पश्चात् पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी तथा 23 जनवरी गुरूवार को  उप सरपंच का चुनाव करवाया जाएगा।

रिपोर्टर - रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ