मामी अपने से 18 साल बड़े पति काे नहीं चाहती
थी, भानजे से हत्या करवाई, दोनों गिरफ्तार
पाली
गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बाला गांव में गत 21 जनवरी को खेत में हुई एक व्यक्ति की हत्या का राज खुल गया है। मृतक की पत्नी बीजूदेवी तथा उसके भांजे कानेलाव के प्रकाश मीणा
ने ही मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के पीछे चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। इसमें महिला अपने पति के 16-18 साल बड़ा होने से खुश नहीं थी। इसके चलते ही वह अपने से 8 साल छोटे भांजे के प्यार में फंस गई। घटना के दौरान अाराेपी
ने कुल्हाड़ी से हत्या करते वक्त अपना मोबाइल ऑन रखकर अपने
मामा के मुंह से निकलने वाली चीखें भी मामी काे सुनवाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आराेपी की तरफ से घटना में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी को बरामद करने के
प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी आनंद शर्मा ने बताया
कि बाला गांव में गत 21 जनवरी को बुधाराम पुत्र पालाराम मीणा का रक्तरंजित शव खेत में पड़ा मिला था। प्रथमदृष्टया में ही यह मामला
हत्या का होने पर मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए
प्रयासरत थी। इसके लिए एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल तथा डीएसपी छुगसिंह मीणा के निर्देशन में गुड़ा एंदला थाना प्रभारी चंद्रसिंह भाटी की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया
गया। टीम के सदस्यों ने इस मामले में बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान कानेलाव निवासी प्रकाश मीणा पुत्र सकाराम की भूमिका सामने आने पर उसको बुलाकर पूछताछ की। इसमें
सामने आया कि उसका मृतक की पत्नी बीजूदेवी के साथ अवैध संबंध थे। दोनों को बुलाकर पूछताछ करने पर वारदात करना कबूल कर लिया। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे।
इसमें मृतक को वे बड़ी बाधा समझ रहे थे। इसी के चलते दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामला खोलने में इनका रहा
सहयोग : गुड़ा एंदला थाने के हैड कांस्टेबल महेंद्रप्रताप सिंह, कानसिंह, सोहनलाल, बलराम, साइबर सेल के
कांस्टेबल पदमाराम तथा गुड़ा एंदला थाने के कांस्टेबल रेखा का सहयोग रहा। एसपी ने बताया कि इस जघन्य
अपराध का राजफाश करने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम दिया जाएगा।
मामी-भांजे में इश्क की कहानी
बाला गांव में 21 जनवरी काे हुए निर्मम हत्याकांड का राज खुला
मृतक ने भांजे के पैर पकड़े, मगर दनादन वार करता रहा डिंगाई. पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी। कानेलाव से आरोपी प्रकाश मीणा अपने रिश्ते में मामा बुधाराम को मारने के लिए साइकिल
पर कुल्हाड़ी लेकर आया था। मामा के सोते वक्त उसने कुल्हाड़ी से वार किया। वार खाली गया, इससे बुधाराम की नींद खुल
गई। अपने भांजे की आंखों में खून देखकर वह उससे रहम की भीख मांगने लगा। भांजे के पैर भी पकड़ लिए। इस दौरान प्रकाश
का मोबाइल ऑन था तथा वह कानों में ईयर फोन लगाकार मामी बीजूदेवी से लगातार बात कर अपडेट दे रहा था। इसके बाद आरोपी ने मृतक के सिर व शरीर पर कुल्हाड़ी से दनादन
वार किए। ईयरफोन से मामी को मृतक के कुल्हाड़ी के वार से निकल रही चीखों को भी सुनाता रहा। जब तक बुधाराम के प्राण नहीं
निकल गए, तब तक वह वह उसे मारता रहा। इसके बाद वह अपने खेत में आकर सो गया।भांजे से डेढ़ साल पहले ही प्यार, बुधाराम को कांटा समझते थे, मामी ने भांजे को उकसाया पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि मामी और भांजे में इश्क की नींव करीब डेढ़ साल पहले पड़ी थी। इसके बाद से ही दोनों शादी करने के
लिए खासे उतावले थे। इसमें बीजूदेवी के लिए पतिबुधाराम सबसे बड़ा कांटा लग रहा था। इसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ही प्रयासरत थे। डेढ़ महीने से दोनों ने मिलकर प्लानिंग बना रखी थी कि इसे खेत
में ही खत्म करना है। दो बार पहले भी प्रकाश मीणा ने उसे मारने के लिए प्रयास किए थे, मगर हिम्मत ने जवाब दे दिया था। गत 21 जनवरी को उसकी मामी तथा प्रेमिका बीजूदेवी ने प्रकाश को उकसाया तथा जब तक वह अपने गांव से कुल्हाड़ी लेकर रवाना नहीं
हुआ, तब तक वह मोबाइल से उससे लगातार संपर्कमें थी। आखिर में 21 जनवरी की रात में ही उसे मार डाला और खेत में शव फेंक दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अनुसंधान कर रही है।
News27rajasthan पाली
रमेश दायमा

0 टिप्पणियाँ