BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

मतदान से जुड़े अधिकारी व कार्मिक बारीकी से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पाली

 6 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचंद जैन ने कहा कि जिले में पंचायत आम चुनाव 2020 निष्पक्ष, स्वंतत्र एवं शांन्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मतदान से जुड़े अधिकारी व कार्मिक बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुनाव संपादित कराए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को नगर परिषद में पंचायत चुनाव प्रशिक्षण में मतदान दल के सदस्यों को कहा कि इस बार वार्ड पंच के चुनाव में मतपत्र मुद्रित किए जांएगे एवं सरपंच का निर्वाचन ईवीएम के जरिए होगा इसके लिए सात दिन पूर्व रिर्टनिंग अधिकारियों को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भिजवाकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे है। रिर्टनिंग अधिकारी एवं मतदान अधिकारी गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त कर पूरी प्रक्रिया को भलीभांति समझ लंे एवं विशेष सावधानी बरतकर आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्यवाही कर चुनाव संपन्न कराए उन्होने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के संबंध में कोई शंका हो तो सेक्टर अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी से समाधान करले।
उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों की कार्यप्रणाली का बार-बार अभ्यास करे ताकि मतदान के समय कोई समस्या नही आए। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी सभी प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूर्ण की जानी जरूरी है।
प्रशिक्षण प्रभारी सोहनराम चौधरी ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण में सोमवार 6 जनवरी को रिटर्निंग अधिकारी व मतदान अधिकारी क्रम संख्या 133 से 291 तक तथा सैक्टर मजिस्ट्रेट क्रम संख्या 126 से 229 का सैद्धांतिक प्रायोगिक प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण में गजेन्द्र दवे, तुलसीराम, वीरेन्द्रसिंह, प्रवीण एवं चिमनाराम पटेल ने पाॅवर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से नाम निर्देश पत्र, संलग्न दस्तावेज, नामवापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, विभिन्न परिशिष्ठ, उपाबंध, उम्मीदवारों की पात्रता, व अपात्रता, निक्षेप राशि, संतान संबंधी नियम, निर्वाचन अभिकर्ता के संबंध में जानकारी, मतदान केन्द्र की स्थापना, मतदान प्रक्रिया, बैलेट बाॅक्स, ईवीएम की कार्यप्रणाली, माॅकपोल, निविदित मत पत्र, मतगणना रजिस्टर, स्ट्रीप सील, पिंक पेपर सील, मतगणना, उप सरपंच चुनाव आदि के संबंध मंे विस्तृत जानकारी दी। उप विधि परार्मशी अरविन्दसिंह राजपुरोहित ने चुनाव के विविध कानून पहलूओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्रसिंह चौधरी, उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर, यूआईटी सचिव देशलदान एवं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार , विकास अधिकारी, प्रशिक्षु आरएएस एवं आरटीएस मौजूद रहे।

रिपोर्टर-रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ