सड़क पर जमा गन्दा पानी दरिया में हुआ तब्दील, राहगीरों व वाहन चालकों के लिए बना मुसीबत
सोजत रोड ।
कस्बे के फुलाद रोड मुख्य सड़क मार्ग पर पिछले कई दिनों से करीब आधा किलोमीटर तक गंदे नाले के पानी का भराव होने से राहगीरों व वाहन चालकों को गंदे पानी के भरा में से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है गंदे पानी का भराव इतना अधिक हो चुका है कि वहां से पैदल निकलना नामुमकिन हो चुका है।
नाले की सफाई समय पर नहीं होना ।
,जिसके कारण पानी की निकासी में रुकावट बनी हुई है ।
रुकावट के कारण यह गलियों का सारा गंदा पानी पूरे फुलाद रोड रेलवे क्रोसिंग से पूर्व जमा होने से दरिया में तब्दील हो गया है। इसके कारण लोगों का निकलना दूभर हो गया है वही सड़क मार्ग पर रहवासी मकानों से लोगों का बाहर निकलना दूभर हो रखा है। गंदे पानी के भराव के कारण मच्छर और गंदगी फैल रही है यह गंदे पानी के भराव की समस्या कुछ समय तक सही रहती है उसके बाद वापस गंदे पानी का भराव सड़क पर हो जाता है
।नाले की सफाई समय पर नहीं होना इसका सबसे बड़ा कारण है और ना ही नाले का गंदे पानी का निकास कहीं आगे हो रहा है जिसे गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है ।
इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार उपखंड अधिकारी ,विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत को अवगत करवाया गया लेकिन इस समस्या का कोई भी स्थाई समाधान अभी तक नहीं निकाला गया है । इस समस्या को देखते हुए सोजत से विकास अधिकारी कवर लाल सोनी, सहायक अभियंता पंचायत समिति सोजत नेमाराम सीरवी ,सोजत रोड ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह जैतावत मौके पर पहुंचे।
वह कंवरलाल सोनी ने ग्राम वासियों को आश्वासन दिया कि नाले की वजह से अगर पानी रुक रहा है वह सड़क पर बह रहा है तो सर्वे करवाकर नाले को वापस बनवाया जाएगा।
बाबूलाल पंवार सोजत रोड



0 टिप्पणियाँ