पाली
9 फरवरी मारवाड़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुड़ा केसर सिंह की वार्ड संख्या 11 में मतदान के दौरान लापरवाही बरतने पर मतदान दल के तीन कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद जैन ने निलंबित कर दिया है । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने आदेश जारी कर मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के ग्राम पंचायत गुड़ा केसर सिंह के मतदान दल संख्या 1314 में कार्मिकों को सरपंच व पंच चुनाव के लिए अधिकृत प्रशिक्षण प्रदान कर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए निर्देशित किया था । परन्तु मतदान दल के कार्मिकों ने ग्राम पंचायत गुड़ा केसर सिंह के वार्ड संख्या 11 में मतदान के दौरान विलोपित मतदाताओं से मतदान करवाकर मतदान को दूषित किया ,जिस कारण पुर्नमतदान करवाने संबंधी संवैधानिक कार्रवाई करनी पड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के कारण मतदान संख्या 1314 के कार्मिक पीओ परबत सिंह वरिष्ठ अध्यापक चंदलाई ,एपीओ प्रथम प्रदीप सिंह चारण ,अध्यापक राउप्रावि आकडवास एवं एपीओ तृतीय उगमारामअध्यापक राउप्रावि ,गणेशपुरा रास को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया है।
रमेश दायमा

0 टिप्पणियाँ