BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

शिविर में 200 मरीजों की जांच मोतियाबिंद के 40 मरीजों को चिन्हित कर उन्हें ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया

सोजत पाली


बगड़ी नगर श्रमण सूर्य मरुधर केसरी मिश्रीमल जी म सा के  36 वे पुण्य स्मरण दिवस एवं लोकमान्य संत शेरे राजस्थान रूपचंद जी मरासा के 77 वे  दीक्षा के उपलक्ष्य में तथा   श्रीमती शायरी बाई शोभा चंद कोठारी की पावन स्मृति में कोयंबटूर प्रवासी  एव बगड़ी नगर निवासी भामाशाह इंद्र चंद कोठारी, उत्तम चंद, गौतम चंद कोठारी ,परिवार के सौजन्य से रविवार को यहां महा सती चंदनबाला जैन राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में नेत्र रोग परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया ।
 शकरा आई हॉस्पिटल जयपुर व ग्रुरु  मिश्री रूप रजत सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में 200 मरीजों की जांच की गई, जिसमें से मोतियाबिंद के 40 मरीजों को चिन्हित कर उन्हें ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया।
शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच भुण्डाराम चौधरी ने दानदाता इंदर चंद कोठारी द्वारा कस्बे में करवाई जा रही जन सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दीन दुखियों की सेवा ही सर्वोपरि है, इसके लिए सभी को  प्रेरणा  लेते हुए आगे आना चाहिए  इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जालोर अशोक रोहिसावल, बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक  सुरेश बोराना, परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष जेठ मल  वैष्णव  ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजसेवी  इंदर चंद कोठारी के प्रति आभार जताया।
 इसके पूर्व अतिथिगण सहित  शंकराआई हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टर अनिरुद्ध धुंआ,टंका खड़का, अनुराग गुप्ता ,अशोक टॉक, प्रमोद पारीक, आदि का सम्मान किया गया ।
इसके साथ ही जनसेवा कि पुनीत कार्य के लिए बोहरा राम घाची,का भी बहुमान किया गया ।
समारोह में उप सरपंच कमलेश , गजेंद्र रांका,  भगवत सिंह जैतावत, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। शिविर के आयोजन में गुरु  श्री रूप रजत परमार्थ सेवा समिति के शंकर लाल मेवाड़ा, किशन लाल सोनी, सुरेश कुमार दवे, पर्वत सिंह जैतावत, शांतिलाल सोनी,जवरी लाल राठौड़, कन्हैया लाल पायक,
,भूराराम मेवाड़ा, प्यारे लाल लोहार, गणपत लाल सेन ,निर्मल सिंह चावड़ा, जुगराज लोहार ,देवीलाल प्रजापत, गोपालदास ,अध्यापक कालू सिंह, सुमेर सिंह, रामेश्वर चौधरी,व नारायण लाल ,सीरवी। सहित कई लोगों ने अपनी सराहनीय सेवाएं दी। उद्घाटन समारोह का संचालन परमार्थ सेवा समिति के मंत्री राजेंद्र  पोकरना   ने किया ।


रिपोर्टर बाबूलाल पवार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ