BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

निर्माण कार्यों का हुआ विधिवत उद्घाटन

सोजत पाली




सोजत रोड के निकटवर्ती ग्राम सवराड के  मुक्तिधाम का मुख्य द्वार, जल ग्रह व विश्राम ग्रह का उद्घाटन विधायक न प्रधान ने विधिवत रूप से किया ।  शिवराजपुर गांव में नवनिर्मित मुक्तिधाम का मुख्य द्वार जल ग्रह  व विश्राम ग्रह का उद्घाटन मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीर सिंह जोजावर,  प्रधान सुमेर सिंह कुंपावत, सरपंच ममता मालवीय द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया
 भामाशाह मांगीलाल नारायण लाल  भाटी द्वारा मुक्तिधाम का मुख्य द्वार व जल ग्रह का निर्माण करवाया गया साथ ही अचलाराम सोलंकी ने विश्राम गृह का निर्माण करवाया जिसका लोकार्पण मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीर सिंह जोजावर व मारवाड़ प्रधान सुमेर सिंह कुंपावत, द्वारा किया गया।
इस मौके पर अमरचंद, पेमाराम ,नारायण लाल, भंवर लाल, राजेंद्र भाटी, पूर्व सरपंच कैलाश मालवीय अचला राम सोलंकी, संपत राज, कैलाश चंद्र सोलंकीआदि भामाशाह सहित ग्राम वासी उपस्थित थे ।


बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ